सरसों बेचकर लौट रहा किसान बदरवास के घुरवार रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई मौत - Badarwas

बदरवास - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के अंंतर्गत आने वाले बदरवास थाना क्षेत्र में घुरवार रोड पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया एक ट्रैक्टर - ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार नईसराय थाना क्षेत्र के अमरोद गांव के रहने बाले लाखन पुत्र लक्ष्मण आदिवासी बदरवास मंडी में सरसों बेचने आया था गुरुवार शाम वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस अपने गांव लौट रहा था। 

इसी दौरान घुरवार रोड पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में चालक लाखन ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में उसके साथ तीन अन्य लोग भी सवार थे, जो इस हादसे में सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के पायलेट हर्षवर्धन भार्गव और पुलिसकर्मी मौके पर पहुचें।और घायल ट्रैक्टर चालक को बदरवास अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

Comments